फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: दिल्ली एनसीआर में दृश्यता शून्य, आठ राज्यों में रेड अलर्ट, फ्लाइट-ट्रेनें प्रभावित

Mon, 30 Dec 2019 08:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नए साल में बारिश का अनुमान, दो जनवरी को पड़ सकते हैं ओले
  • मौदानी इलाकों में रविवार को मिली मामूली राहत, दुश्वारियां कायम
  • कई राज्यों में तापमान तीन डिग्री, -40 डिग्री रहा लीपूपास में पारा
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से तीन डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार को आठ राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में ठंड से 68 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


घने कोहरे के चलते उत्तरी रेलवे की 30 ट्रेनें  देरी से चल रही हैं। कोहरे का सितम विमानों पर भी देखा जा रहा है, तीन फ्लाइट्स को दिल्ली से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी फ्लाइट्स को रद्द नहीं किया गया है। 
दिल्ली हवाईअड्डे पर कोहरे के चलते सामान्य परिचालन प्रभावित हुआ है। विमान पट्टी पर कम दृश्यता के चलते विमानों के आगमन और प्रस्थान पर इसका असर देखा जा सकता है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


अनुमान है कि एक से दो जनवरी के बीच यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। रविवार को न्यूनतम पारे में कुछ बढ़ोतरी दिखी पर दुश्वारियां कायम रहीं। हवाओं के रुख में बदलाव के चलते सोमवार से उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 

Trending Videos

राजधानी में 118 साल में पहली बार लगातार 16 दिन शीतलहर

दिल्ली में लगातार 16वें दिन भी शीत लहर जारी रही। इसने 118 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, दिसंबर 1997 में लगातार 13 दिन तक दिल्ली में शीतलहर चली थी। उधर, 1901 में सर्दी ने दिसंबर महीने में इसी तरह कहर बरपाया था। नए साल में एक से तीन जनवरी तक रात के वक्त हल्की बारिश और दो जनवरी को ओलावृष्टि का अनुमान है।

रविवार को हवा की दिशा बदली तो तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। सुबह से ही हवा पूर्व से बह रही थी। इसके बाद भी पूरे दिन ठिठुरन की स्थिति रही। लोदी रोड पर न्यूनतम तापमान 2.8, पालम में 3.2, सफदरजंग में 3.6, जबकि आया नगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में घने कोहरे की वजह से विमान सेवा प्रभावित हुई। दूसरी तरफ, कोहरे का असर ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ा।

सोमवार सुबह भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर को हवा की रफ्तार बढ़ेगी। नए साल में एक से तीन जनवरी के दौरान रात के वक्त हल्की बारिश होगी। दो जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि हो सकती है। कोहरे का प्रभाव लगातार कुछ दिन बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते विमान-ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण विमानों और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस स्थिति में केवल कैट 3बी सिस्टम से प्रशिक्षित पायलट ही विमान लैंड करा पा रहे हैं।

ऐसे में एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ाने के बारे में जानने के लिए एयरलाइन के संपर्क में रहें। घने कोहरे के कारण तीन फ्लाइट्स को दिल्ली से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन किसी भी फ्लाइट्स को रद्द नहीं किया गया है। वहीं, कोहरे की वजह से उत्तरी रेलवे की 30 ट्रेनें  देरी से चल रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें