फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट में जज के पदों पर नियुक्ति के लिए पांच वकीलों के नाम की सिफारिश

Fri, 07 Sep 2018 03:11 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
kathua gangrape, Delhi High court
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने के लिए पांच वकीलों के नाम की सिफारिश की है। इनमें से एक केंद्र सरकार के स्टैंडिंग वकील भी शामिल हैं। दिल्ली हाईकोर्ट से इस साल चार जज सेवानिवृत्त और एक का तबादला हुआ है। हाईकोर्ट ने पिछले साल विचार के लिए कॉलेजियम को नौ नाम भेजे थे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के साथ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकुर भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने वरिष्ठ वकील ज्योति सिंह, अनूप जयराम भमभानी, मनोज कुमार ओहरी, प्रतीक जालान और केंद्र सरकार के स्टैंडिंग वकील संजीव नरूला के नाम की सिफारिश की है। केंद्र सरकार अगर इन नामों को मंजूरी दे देती है तो दिल्ली हाईकोर्ट में 38 जज हो जाएंगे, जबकि हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पद 60 हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें