# खुशखबरी: अगस्त में आएगी बढ़ी हुई सैलरी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
# कांग्रेस से नाराज हुए शीला दीक्षित के बेटे संदीप, ब्लॉग लिखकर निकाली भड़ास
# 'गौरक्षकों ने की थी सात दलित युवकों को कमरे में जिंदा जलाने की कोशिश'
# 'नाइक की संस्था ने 800 लोगों का कराया धर्मांतरण, देता था 50 हजार रुपए'
# जम्मू -कश्मीर: नौगांव मुठभेड़ जारी, 4 आतंकी ढेर, एक पकड़ा गया
खुशखबरी: अगस्त में आएगी बढ़ी हुई सैलरी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
देश भर के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के लिए अगस्त का महीना खुशियां लेकर आने वाला है। केंद्र सरकार ने 7वें वेतनमान आयोग को लागू किए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 25 जुलाई को जारी हुए इस नोटिफकेशन के बाद अगस्त में सभी कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी। आपको बताते चलें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जून में मंजूरी दे दी थी।
कांग्रेस से नाराज हुए शीला दीक्षित के बेटे संदीप, ब्लॉग लिखकर निकाली भड़ास
अगले साल होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस शीला दीक्षित को सीएम कैंडिडेट बनाकर बड़ा दांव चल रही हैं वहीं उनके बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पार्टी में अपने को अलग-थलग पा रहे हैं। संदीप अपने इस दुख को एक ब्लॉग लिखकर व्यक्त किया है और कांग्रेस को लेकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने इस ब्लॉग में खासतौर से दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन को निशाना बनाया है।
'गौरक्षकों ने की थी सात दलित युवकों को कमरे में जिंदा जलाने की कोशिश'
गुजरात के उना में कथित गोहत्या के आरोप में दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई के बाद अमरेली के ही राजौला कस्बे का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके में गौरक्षकों के एक दल ने सात दलित युवकों को एक कमरे में जिंदा जलाने की कोशिश की थी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आरोपी युवक 30 की संख्या में थे। इन लोगों ने सात पीड़ित युवकों पर लोहे के पाइप, बेसबॉल बैट और तलवारें लेकर 22 मई को हमला कर दिया था।
'नाइक की संस्था ने 800 लोगों का कराया धर्मांतरण, देता था 50 हजार रुपए'
मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने दावा किया है कि विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक और उनकी नॉन प्रॉफिट इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) ने पैसे देकर इलीगल रूप से तकरीबन 800 लोगों का धर्मांतरण कराया। इसके लिए प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपए पैसे दिए जाते थे। यह धर्म परिवर्तन गैर कानूनी रूप से कराया गया और इसके लिए विदेशों से फंड इकट्ठा किया जाता था। बताते चलें कि अरशिद और रिजवान की गिरफ्तारी केरल में हुए एक धर्मांतरण के मामले में हुई।
जम्मू -कश्मीर: नौगांव मुठभेड़ जारी, 4 आतंकी ढेर, एक पकड़ा गया
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगांव सेक्टर में एलओसी के पास मंगलवार को सेना ने मुठभेड़ में चार आतंकियो को मार गिराया। सुरक्षाबल एक आंतकी को जिंदा पकड़ने में सफल रहे। पकड़ा गया आतंकी पाकिस्तान का बताया जा रहा है। हालांकि सेना की ओर से अभी अधितकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात एलओसी के पास एक आंतकियों का समूह भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। तभी एलओसी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक लग गई। सर्तक जवानों ने जब इलाके को निरीक्षण किया तो अचानक आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरु कर दी।