फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा से पास, जानिए किसकी क्या रही प्रतिक्रिया

Tue, 10 Dec 2019 04:32 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 लोकसभा में पारित हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया। विपक्ष ने लगातार इस बिल के खिलाफ आक्रोशित होकर सदन में अपना पक्ष रखा, लेकिन 311-80 के अंतर से विधेयक पारित हो गया। विधेयक पारित होने के बाद विभिन्न दलों और नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक पारित होने पर हर्ष जताया तो असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने इसे असम के लिए खतरनाक करार दिया। जानिए इस विधेयक के पारित होने पर किसने   क्या कहा...

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को कहा धन्यवाद

लोकसभा में बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, एक अच्छी और व्यापक बहस के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 विधेयक पारित हो गया। मैं विभिन्न सांसदों और दलों को धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने विधेयक का समर्थन किया। यह विधेयक भारत के सदियों पुराने लोकाचार और मानवीय मूल्यों में विश्वास के अनुरूप है।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'विधेयक के सभी पहलुओं को स्पष्ट तौर पर समझाने के लिए मैं विशेष तौर पर गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने लोकसभा में चर्चा के दौरान सांसदों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जवाब भी दिया।'

विज्ञापन

यह विधेयक असम के लिए खतरनाक : तरुण गोगोई

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने इस विधेयक को असम के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा, 'यह असम के लिए खतरनाक है, हम बांग्लादेश के पास हैं। यह नॉर्थ-ईस्ट की संस्कृति, विरासत और आबादी के ढांचे को बुरी तरह प्रभावित करेगा।'

विधेयक ने सर्वजन हिताय की भावना को मजबूत किया : नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिल पारित होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के पास होने पर मैं सदन के सदस्यों को बधाई देता हूं। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए इस बिल ने भारत की सभ्यता और सर्वजन हिताय की भावना को मजबूत किया है। इस बिल के लिए गृहमंत्री अमित शाह का हृदय से अभिनंदन करता हूं।'

आज का दिन संविधान लिए काला दिन : थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'आज का दिन हमारे संविधान के लिए काला दिन है क्योंकि आज जो हुआ वह असंवैधानिक था। यह साफ तौर पर मुस्लिम समुदाय पर निशाना है, बहुत शर्मनाक है।'

धर्म के आधार पर लोगों को सताया नहीं जा सकता : राजनाथ

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सभी इस्लामी राज्य, इस्लाम के अनुयायियों को धर्म के आधार पर सताया नहीं जा सकता। यह विधेयक केवल उन तीन देशों में धर्म के आधार पर सताए जा रहे लोगों को नागरिकता प्रदान करेगा।'
विज्ञापन

विधेयक को जदयू के समर्थन से प्रशांत किशोर निराश

जनता दल (यू) द्वारा लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि विधेयक लोगों से धर्म के आधार पर भेदभाव करता है। देर रात लोकसभा में विधेयक पर मतदान होने के बाद जब वह पारित हो गया तब किशोर ने इसे लेकर ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'जदयू के नागरिकता संशोधन विधेयक को समर्थन देने से निराश हुआ। यह विधेयक नागरिकता के अधिकार से धर्म के आधार पर भेदभाव करता है। यह पार्टी के संविधान से मेल नहीं खाता जिसमें धर्मनिरपेक्ष शब्द पहले पन्ने पर तीन बार आता है। पार्टी का नेतृत्व गांधी के सिद्धांतों को मानने वाला है।”

विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में जदयू के नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा था कि जदयू विधेयक का समर्थन इसलिए कर रही है क्योंकि यह धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें