फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद टीवी के पहले सीईओ बने रवि कपूर, संविदा के आधार पर एक साल के लिए किए गए नियुक्त 

Tue, 02 Mar 2021 04:56 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत का संसद भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को एक साल के लिए इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय से जारी परिपत्र के मुताबिक कपूर को एक मार्च से एक साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

परिपत्र में कहा गया, ‘राज्यसभा सभापति और लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से राज्यसभा टीवी एवं लोकसभा टीवी को मिलाकर संसद टेलीविजन बनाने की घोषणा के परिणाम स्वरूप रवि कपूर को संविदा के आधार पर तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।’ 

सूत्रों ने बताया कि दोनों चैनलों को मिलाकर एक किया जा रहा है, लेकिन वह दो मंचों पर काम करते रहेंगे, जिनमें से एक लोकसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूसरा राज्यसभा का। उन्होंने बताया कि दोनों चैनलों को मिलाने से कुछ बचत होगी और इसकी वजह से कुछ कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें लोकसभा टीवी को साल 2006 में तत्कालीन स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने लॉन्च किया था जबकि राज्यसभा टीवी साल 2011 में आया। दोनों चैनलों पर संबंधित सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होता था। इसके अलावा कई विषयों पर कार्यक्रम और चर्चाएं भी आयोजित होती थीं। साल 2019 में दोनों चैनलों के विलय को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें