फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics:आरएसपी प्रमुख महादेव जानकर हुए NDA में शामिल; शरद पवार को दिया तगड़ा झटका

Sun, 24 Mar 2024 08:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महादेव जानकर हुए NDA में शामिल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एमवीए को तगड़ा झटका लगा है। यहां राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP)के प्रमुख और विधायक महादेव जानकर रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा की महायुति में शामिल हुए। गौरतलब है कि आरएसपी प्रमुख शरद पवार के बेहद नजदीकियों में गिने जाते हैं। 

विज्ञापन


आरएसपी प्रमुख ने ये कदम हाल ही में शरद पवार के साथ एक बैठक के बाद उठाया है। बीते बुधवार को महादेव जानकर पुणे में शरद पवार से मिलने गए थे। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने इसे सकारात्मक बताया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें माधा लोकसभा सीट से टिकट देने की बात शरद पवार ने की है। तब उन्होंने शरद पवार के साथ बने रहने की भी बात कही थी। वहीं, उन्होंने महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों के लिए भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद माढ़ा से उम्मीदवार के एलान पर भी नाराजगी जताई थी।  

जानकर ने शनिवार को देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास में बड़ी प्रगति कर रहा है और इसलिए जानकर महायुति के साथ बने रहेंगे। इसमें यह भी बताया गया कि महादेव जानकर की पार्टी को एक लोकसभा सीट दी जाएगी। वहीं, जानकर ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में महायुति उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अपनी पहली सूची में महाराष्ट्र से 20 उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली भाजपा ने माधा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से रंजीतसिंह नाइक निंबालकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है। 2014 में पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले जानकर का पश्चिमी महाराष्ट्र में धनगर समुदाय के बीच प्रभाव है।

राजू पारवे हुए शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल
इस बीच, उमरेड निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजू पारवे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे मुंबई में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।कहा जा रहा है कि उन्हें शिंदे गुट वाली शिवसेना कांग्रेस उम्मीदवार रश्मी बर्वे के खिलाफ आरक्षित रामटेक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतार सकती है। पारवे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में शिवसेना में शामिल हुए। पारवे ने 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर नागपुर जिले की उमरेड सीट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें