फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल विधायक सहेंद्र सिंह रमाला पार्टी से निष्कासित

Sat, 24 Mar 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली से राष्ट्रीय लोकदल विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को पार्टी से निकाल दिया गया है। शुक्रवार (23 मार्च) को रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देश के विरूद्ध कार्य करने के लिए सहेंद्र सिंह रमाला को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया। बता दें कि छपरौली विधानसभा क्षेत्र यूपी के बागपत जिले के अंतर्गत आता है। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि कल राज्यसभा की 59 सीटों पर हुए चुनाव ने उच्च सदन की तस्वीर को बहुत हद तक बदल दिया है। आंकड़ों के लिहाज से राजग ने कांग्रेस पर भारी बढ़त बना ली है, मगर इसके बावजूद यह गठबंधन बहुमत से फिलहाल बहुत दूर है। इस चुनाव में भाजपा को 15 अतिरिक्त सीटें हाथ लगी है। जबकि राजग के सदस्यों की संख्या 76 से बढ़ कर 92 हो गई है। हालांकि सीटों का यह आंकड़ा उच्च सदन में बहुमत से 31 सीटें कम है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी को 9, सपा को एक सीट मिली। वहीं बसपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें