भारत और पाकिस्तान के बीच मैच सीरीज न खेले जाने के पीछे कश्मीर मुद्दा है और इस बात को सभी जानते हैं लेकिन इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने उसी दुखती रग पर हाथ रखकर दोनों देश के बीच भविष्य में खेलने की संभावना को और आगे बढ़ा दिया है।
दरअसल 23 मार्च को 'पाकिस्तान डे' था। इस मौके पर देशभक्ति की भावना से भरे बैठे रियाज ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, 'पाकिस्तान की भावना को महसूस करना ही बड़ी बात है। हर बार हमें एक और मौका मिलता है पाकिस्तान दिवस मनाने का। हम देखते हैं कि हम क्या हैं और हमें अपने प्यारे देश के लिए क्या करना चाहिए। अल्लाह पाकिस्तान को दया और सुरक्षित रखे,आमीन। लॉन्ग लिव पाकिस्तान।'
इस पोस्ट के साथ रियाज ने एक नक्शा भी पोस्ट किया जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बतलाया गया है। इसके बाद भारतीय फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई और उन्हें जमकर ट्रोल किया।