फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड टेस्ट किट: घर में ही मात्र 15 मिनट में कर सकेंगे कोरोना परीक्षण, मायलैब ने जारी किया कोविसेल्फ

Thu, 03 Jun 2021 06:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे की मायलैब ने बृहस्पतिवार को अपना रैपिड टेस्ट किट कोविसेल्फ लांच कर दिया। इससे मात्र 15 मिनट में घर में ही कोरोना जांच हो सकेगी। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में निर्मित कोविड-19 टेस्ट किट 'कोविसेल्फ' को मायलैब ने बृहस्पतिवार को बाजार में उपलब्ध करा दिया। यह अगले दो-तीन दिन में देश की दवा दुकानों पर मिलने लगेगा। पुणे की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लि. द्वारा स्वदेश में तैयार इस किट के जरिए घर में ही मात्र 15 मिनट में कोरोना की जांच हो सकेगी। 

विज्ञापन

 

मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की मंजूरी के बाद अपने कोविड-19 होम टेस्ट किट 'कोविसेल्फ' को बृहस्पतिवार को व्यावसायिक रूप से उपलब्ध कराने की घोषणा की। कोविसेल्फ कोविड-19 महामारी के परीक्षण का देश में जारी पहला स्वदेशी किट है।



कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि यह स्वदेशी परीक्षण किट ई कॉमर्स के जरिए देश के 95 फीसदी इलाकों में घर पर पहुंचाया जा सकेगा। देश की दवा दुकानों पर भी यह उपलब्ध होगा।  इसकी कीमत 250 रुपये रहेगी। 

विज्ञापन

19 मई को दी थी आईसीएमआर ने मंजूरी
कोविसेल्फ को आईसीएमआर ने 19 मई को मंजूरी दी थी। इससे कोविड-19 का घर बैठे पता लगाने की सुविधा मिलेगी। यह रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) कहा जाता है। इसे प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

शुरुआत में 10 लाख किट बनेंगे
कंपनी शुरुआत में 10 लाख कोविसेल्फ किट तैयार करेगी। बाद में उपभोक्ताओं की मांग के आधार पर प्रति सप्ताह 70 लाख यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी की योजना सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर भी इसे उपलब्ध कराने की है।


15 मिनट में वायरस का पता चलेगा

आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस किट का उपयोग बिना लक्षणों वाले या पॉजिटिव मरीजों के तत्काल संपर्क में आने वाले व्यक्तियों द्वारा किया जा सकता है। इसे मिड-नेजल स्वैब टेस्ट के रूप में डिजाइन किया गया। इससे केवल 15 मिनट में वायरस का पता लगा सकता है। प्रत्येक इकाई में परीक्षण के बाद उपयोग की गई सामग्री को सुरक्षित रूप से नष्ट करने के लिए एक परीक्षण किट, निर्देश पत्रक और एक बैग होता है। एक किट का एक बार ही उपयोग किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें