फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: हेमा मालिनी पर विवादित बयान को लेकर BJP ने सुरजेवाला को घेरा; कांग्रेस नेता ने सफाई देकर किया पलटवार

Thu, 04 Apr 2024 12:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कांग्रेस नेता हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी करते दिखाई दिए। इस पर सुरजेवाला ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा की आईटी सेल को फर्जी-झूठी बातें फैलाने की आदत बन गई है। 
विज्ञापन
हेमा मालिनी पर विवादित बयान को लेकर सुरजेवाला ने दी सफाई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करके कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला विवादों में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर भाजपा लगातार उनपर हमला बोल रही है। बढ़ते विवाद को देखते हुए सुरजेवाला ने गुरुवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा कभी भी अभिनेत्री का अपमान करने का नहीं था। 

विज्ञापन


बता दें, भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कांग्रेस नेता हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। 



भाजपा का हमला
मालवीय ने सोशल मीडिया पर कहा, 'कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने घिनौना बयान दिया है जो न केवल हेमा मालिनी बल्कि सभी महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है। सुरजेवाला वीडियो में यह कहते दिख रहे हैं कि सांसद और विधायक क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज उठा सकें, हमारी बात मनवाएं, इसलिए बनाते होंगे। हेमा मालिनी...?'
विज्ञापन

 

भाजपा नेता ने आगे कहा, 'ऐसा कौन सोचता है? यह सबसे गंदा बयान है, जो कोई दे सकता है। हाल ही में सुरजेवाला के एक सहयोगी भाजपा महिला नेता की कीमत पूछ रहे थे और अब यह। यह राहुल गांधी की कांग्रेस है। यह महिला विरोधी है और महिलाओं से घृणा करती है।'



सुरजेवाला की सफाई
सुरजेवाला ने भाजपा पर पलटवार कर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने जो वीडियो साझा किया है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। यह सब भारत के संविधान को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, 'भाजपा की आईटी सेल को काट-छांट, तोड़-मरोड़, फर्जी-झूठी बातें फैलाने की आदत बन गई है, ताकि वो हररोज मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं व भारत के संविधान को खत्म करने की साजिश से देश का ध्यान भटका सके।'

कांग्रेस नेता ने साझा किया वीडियो
कांग्रेस नेता ने कहा, 'पूरा वीडियो सुनकर आपको पता चलेगा कि मैंने कहा था कि हम हेमा मालिनी का  बहुत सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र जी से शादी की है और हमारी बहू हैं।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के महिला विरोधी प्यादों को ये वीडियो काटने का आदेश तो मिला, पर इन्हीं प्यादों ने प्रधानमंत्री से कभी यह नहीं पूछा कि उन्होंने हिमाचल में '50 करोड़ की गर्ल फ्रेंड' क्यों कहा?, संसद में एक महिला सांसद को 'शूर्पणखा' की संज्ञा क्यों दी?, एक महिला सीएम को भद्दी तरह से ट्रोल क्यों किया?, क्या 'कांग्रेस की विधवा' कहना सही है?, क्या कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को जरसी गाय कहना सही है?
 

सब अपने काम के दम पर बनते-बिगड़ते
सुरजेवाला ने कहा, 'मेरा बयान केवल इतना था कि सार्वजनिक जीवन में सभी की जनता के प्रति जवाबदेही तय होनी चाहिए, चाहे वो नायब सैनी जी हों, या खट्टर या में खुद। सब अपने काम के दम पर बनते-बिगड़ते हैं, जनता सर्वोपरि है, और चुनाव में उसे अपने विवेक का इस्तेमाल कर के चुनाव करना होता है। न तो मेरी मंशा हेमा मालिनी के अपमान की थी और न ही किसी को आहत करने की। इसीलिए मैंने साफ कहा कि हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं और वो हमारी बहू हैं। भाजपा खुद महिला-विरोधी है, इसीलिए वो हर कुछ महिला-विरोध के चश्में से देखती-समझती है, और अपनी सहूलियत के अनुसार झूठ फैलाती है!'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें