कांग्रेस सांसद राणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हालिया भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते ने किसानों, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल स्वतंत्रता को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह आत्मनिर्भर भारत है या अमेरिका-निर्भर भारत?
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। एक तरफ सत्ता पक्ष इसे भारत सरकार की बड़ी उपलब्धि बता रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे भारत की नहीं अमेरिका की जीत बता रहा है। इसी बीच अब कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने इस व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते ने भारतीय किसानों, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल स्वतंत्रता को अमेरिका के हितों के लिए खतरे में डाल दिया है।
एक सम्मेलन में बोलते हुए सुरजेवाला ने सवाल किया कि क्या आत्मनिर्भर भारत का नारा अब अमेरिका-निर्भर भारत बन गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते में प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने किसानों और कृषि भूमि के मालिकों के हितों का बलिदान किया। सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठते हैं। मजबूत होने के बजाय सरकार ने भारतीय हितों और डेटा गोपनीयता पर समझौता किया। जनता पूछ रही है कि क्या यह आत्मनिर्भर भारत है या अमेरिका-निर्भर भारत?
भारतीय किसानों को होगा नुकसान- सुरजेवाला
ये भी पढ़ें:- PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री इसी महीने करेंगे इस्राइल का दौरा, तैयारियों के बीच नेतन्याहू ने कही ये बात