फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला, इसकी निष्पक्ष जांच हो: कांग्रेस

Fri, 22 Jun 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Randeep Surjewala
विज्ञापन

कांग्रेस ने नोटबंदी के दौरान कुछ दिनों के भीतर गुजरात के कई सहकारी बैंकों में हजारों करोड़ रुपये जमा होने का दावा करते हुए आज आरोप लगाया कि नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है जिसकी विस्तृत और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने 'आरटीआई आवेदनों से मिले जवाब के कागजात' पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जवाब देना चाहिए कि नोटबंदी के समय भाजपा और आरएसएस ने कितनी संपत्तियां खरीदीं और उनकी कुल क्या कीमत है?

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, "नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। इसकी विस्तृत और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।' उन्होंने आरोप लगाया, 'अमित शाह जिस सहकारी बैंक के निदेशक हैं उस बैंक ने नोटबंदी के बाद 10 दिनों में 745 करोड़ रुपये जमा कराए।' कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात में भाजपा नेताओं द्वारा संचालित 11 बैंकों में पांच दिन के भीतर 3118 करोड़ रुपये से अधिक जमा कराए गए।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, 'क्या प्रधानमंत्री इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराएंगे?' उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस पर जवाब देंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल ने कहा है कि करोड़ों लोगों की जिंदगी नोटबंदी के कारण बर्बाद हो गई थी। गांधी ने लिखा- 'अमित शाह जी मुबारक हो, निदेशक, अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक। आपके बैंक को पुराने नोटों को बदलने की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। 5 दिनों में 750 करोड़ रुपए बदले गए। करोड़ों भारतीयों की जिंदगी नोटबंदी की वजह से बर्बाद हो गई थी, वह आपकी इस उपलब्धि को सलाम करते हैं।'

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें