मुख्यमंत्री ने रामेश्वर कैफे बम विस्फोट के संबंध में जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि सुनिश्चित करें कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह करने वाली फर्जी खबरों को फैलने से रोकने की हिदायत दी।
कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में प्रदेश सरकार और पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस घटना का पूरा सच सामने लाने की कवायद में जुटे हुए हैं। उन्होंने शनिवार को इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जांच में तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के स्पष्ट निर्देश दिये।
विज्ञापन
सीएम ने आज गृह विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुझाव दिया कि लोगों को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को घनी आबादी वाले ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर उसमें पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने रामेश्वर कैफे बम विस्फोट के संबंध में जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि सुनिश्चित करें कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह करने वाली फर्जी खबरों को फैलने से रोकने की हिदायत दी।
विज्ञापन
इसके अलावा सीएम ने कहा कि खुफिया तंत्र को अधिक सतर्क रहना चाहिए और असामाजिक लोगों के प्रति बिना किसी सहानुभूति के कार्य करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वाले समाज द्रोहियों के प्रति सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बारे में वह पुलिस विभाग के साथ अलग से बैठक बुलाएंगे। हमें समय के साथ बदलना होगा। फिलहाल, सभी को तेज गति से काम करना होगा।
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों से विस्फोट का कनेक्शन: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे विस्फोट को लेकर सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले लगाए गए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारों और विस्फोट के बीच कोई संबंध है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए और फिर, दो दिन के बाद, बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में एक आईईडी विस्फोट हुआ। इन दोनों के बीच एक संबंध है।'