फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: रामेश्वरम कैफे के CEO बोले- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ओवैसी ने होटल का किया दौरा, किया भोजन

Sun, 03 Mar 2024 05:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

रामेश्वरम कैफे के सीईओ राघवेंद्र राव ने कहा कि मैं कर्नाटक और भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि ऐसी घटना कहीं भी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
ओवैसी ने कैफे का किया दौरा। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में कैफे के सीईओ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। सीईओ राघवेंद्र राव ने कहा कि मैं कर्नाटक और भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि ऐसी घटना कहीं भी नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे भीषण धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ओवैसी ने कैफे का किया दौरा

विज्ञापन

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी शनिवार को हैदराबाद के रामेश्वरम कैफे का दौरा किया। कैफे का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया था। आरोपियों ने कायरतापूर्ण हमला किया है। यह भारत के मूल्यों पर हमला है। ओवैसी ने ट्वीट कर दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कुछ फोटो भी साझा की, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ बात करते और खाना खाते दिख रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मामले में हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज के अनुसार करीब 12 बजे संदिग्ध जैसे ही कैफे में घुसता है वह इडली ऑर्डर करता है। वह बैग टांगे ही इडली की प्लेट लेकर जाता है। कुछ समय बाद वहां विस्फोट हो जाता है। पुलिस को संदेह है कि संदिग्ध बैग के साथ टाइमर वाला इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी लाया था, जिससे विस्फोट हुआ।

घायलों के इलाज का खर्चा राज्य सरकार करेगी वहन

विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। सीएम ने घायलों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके इलाज का खर्च वहन करेगी। सीएम ने मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार सभी मरीजों के इलाज का खर्च वहन करेगी। लगभग दस लोग घायल हैं। तीन लोग ब्रुकफील्ड अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि, छह लोग वैदेही अस्पताल में भर्ती हैं। मैं वहां भी जा रहा हूं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें