फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: ओवैसी के हमले पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- बंद करें अपनी राजनीति; राहुल को चुनौती पर कही यह बात

Mon, 25 Sep 2023 06:52 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओवैसी के संसद में मॉब लिंचिंग वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि ओवैसी इतने लंबे समय तक सांसद रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय संसद में हर किसी को बोलने का अधिकार मिलता है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई टिप्पणी मामले में राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी के संसद में मॉब लिंचिंग वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि ओवैसी इतने लंबे समय तक सांसद रहे हैं। भारतीय संसद में हर किसी को बोलने का अधिकार मिलता है, भले ही वे स्वतंत्र हों या कोई ऐसा व्यक्ति हो जो अपनी पार्टी का एकमात्र निर्वाचित सदस्य हो, लेकिन यह कहते हुए कि कुछ को अधिकार नहीं मिलता है और कुछ को पीट-पीट कर मार डाला जा सकता है, कृपया (इस पर) राजनीति करना बंद करें।

अओवैसी की राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनौती स्वीकार करनी चाहिए. यह दो लोगों के बीच का मामला है, एक चुनौती दे रहा है और दूसरे को इसे स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन


ये था ओवैसी का विवादित बयान
बता दें कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान की काफी निंदा की और इसे मुस्लिमों के साथ अन्याय बताया है, लेकिन उन्होंने केंद्र पर कह कर ये वार किया कि वो दिन दूर नहीं जब संसद में किसी मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी।

दरअसल, तेलंगाना में  एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा था कि हम देखते हैं कि एक बीजेपी सांसद संसद में एक मुस्लिम सांसद को गाली देता है। लोग कह रहे हैं कि उन्हें संसद में यह सब नहीं कहना चाहिए था, वे कह रहे हैं कि उनकी जुबान खराब थी। 

यह है उस जनता का प्रतिनिधि जिसके लिए आपने वोट दिया था। वह दिन दूर नहीं जब देश की संसद में एक मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी। आपका 'सबका साथ, सबका विकास' कहां है? यहां देश के प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें