फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदास अठावले ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में निजी क्षेत्र में की आरक्षण देने की मांग

Tue, 09 Feb 2021 05:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजग की सहयोगी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने सोमवार को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में निजी क्षेत्र में और पदोन्नति में आरक्षण देने की मांग की।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भूमिहीन लोगों को पांच एकड़ जमीन दिलाने के लिए 25 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से दस-दस सीटें देने की मांग की है।

बैठक में अठावले ने कहा कि अब निजी क्षेत्र में ही नौकरियों के अवसर बचे हैं। ऐसे में वंचित समाज को इन क्षेत्रों में नौकरी सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण हमारा हक है। इसे लागू कराने के लिए वह सरकार में अपनी ओर से पहल करेंगे। अठावले ने नए कृषि कानूनों का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें