फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन से की बात, सामरिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति

Tue, 09 Feb 2021 05:29 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
US President-elect Joe Biden and PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की और उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों ने सामरिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने कहा कि वे दोनों नियमाधारित व्यवस्था के लिए कटिबद्ध हैं और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति और सुरक्षा बढ़ाने के प्रति आशान्वित हैं।

विज्ञापन


पिछले महीने बाइडन के पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है।

पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देने के साथ क्षेत्रीय मुद्दों और हमारी साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के हवाले से ट्वीट में कहा गया है कि दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपने सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और मैं कानून आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भारत-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
 
पिछले महीने बाइडन के पद्भार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत हुई। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें