फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा प्लस वैरिएंट: आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक इसे बताया बेहद गंभीर, कही ये बात

Sat, 26 Jun 2021 03:11 PM IST
Tanuja Yadav एएनआई, नई दिल्ली

सार

आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट काफी तेजी से फैला। उन्होंने आगे कहा कि अगर डेल्टा वैरिएंट को लेकर वैरिएंट ऑफ कंसर्न के रूप में देखा जाता है तो डेल्टा प्लस को भी इसी श्रेणी में देखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक रमन गंगाखेड़कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के ताजा मामले बढ़ते जा रहे हैं और धीरे-धीरे ये नया वैरिएंट देश के कई राज्यों में भी फैलता जा रहा है। हालांकि डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर जानकारों का कहना है कि चिंता की बात नहीं है, क्योंकि इस पर भारत में इस्तेमाल की जाने वाली दोनों वैक्सीन असरदार हैं। 

विज्ञापन


हालांकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के पूर्व वैज्ञानिक रमन गंगाखेड़कर का कहना है कि डेल्टा वैरिएंट को वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा गया है और यह वैरिएंट बहुत तेजी से फैला है। उन्होंने आगे कहा कि अगर डेल्टा वैरिएंट चिंता का विषय है तो डेल्टा प्लस वैरिएंट को भी इसी श्रेणी के तौर पर देखना चाहिए। 



उन्होंने आगे कहा कि जब डेल्टा वैरिएंट कोशिकाओं से कोशिकाओं तक पहुंचता है तो अंगो को नुकसान के संदर्भ में इसका क्या मतलब है? उन्होंने आगे कहा कि अगर ये दिमाग तक पहुंच गया तो इसका क्या मतलब होगा? उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा होता है तो इससे न्यूरोलॉजिकल लक्षण ज्यादा पैदा होंगे। 
विज्ञापन


आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक रमन गंगाखेड़कर ने आगे कहा कि ये निर्भर करता है कि मैं शरीर के किस अंग की बात कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट उन अंगों को विशेष तौर पर नुकसान पहुंचाएगा, अगर यह सच साबित होता है कि यह मुख्य पैथाफिजियोलॉजिकल परिवर्तन का कारण बन रहा है और अलग-अलग अंगों को प्रभावित कर रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें