फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: CM शिंदे बोले- राम मंदिर निर्माण से पूरा हुआ करोड़ों श्रद्धालुओं का सपना, पीएम मोदी का जताया आभार

Sun, 10 Dec 2023 05:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री ने एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे भी चाहते थे कि अयोध्या में एक भव्य मंदिर का निर्माण हो। शिंदे ने कहा, 'जब हम 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन (मूर्ति अभिषेक) के लिए अयोध्या जाएंगे तो हम भी भव्यता का अनुभव करेंगे और दर्शन करेंगे।'
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे। - फोटो : एक्स/एकनाथ शिंदे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। वह उन 300 श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जो पैदल अयोध्या की यात्रा करेंगे और 47 दिनों के बाद वहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन

शिंदे ने कहा, राम मंदिर निर्माण के साथ करोड़ों लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए मैं पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रगुजार हूं। यह उनके 'श्रद्धा, अस्मिता और भक्ति' के लिए फलदायी होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे भी चाहते थे कि अयोध्या में एक भव्य मंदिर का निर्माण हो। शिंदे ने कहा, 'जब हम 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन (मूर्ति अभिषेक) के लिए अयोध्या जाएंगे तो हम भी भव्यता का अनुभव करेंगे और दर्शन करेंगे।'
विज्ञापन

उन्होंने 300 पदयात्रियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके सामने का काम आसान नहीं है। उन्होंने उनसे कहा, 'मैं इस तरह की तीर्थयात्रा करने के लिए आपकी भक्ति और साहस की सराहना करता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें