फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi 3.0: मोदी मंत्रिमंडल में सबसे युवा महिला मंत्री रक्षा खडसे, 26 साल की उम्र में बनीं थीं सांसद

Sun, 09 Jun 2024 09:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Modi 3.0: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुईं खडसे मोदी के मंत्रिपरिषद में दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। वह 37 साल की हैं। उनसे पहले के. राम मोहन नायडू सबसे युवा मंत्री हैं।
विज्ञापन
रक्षा खडसे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीय की शपथ दिलाई। मोदी के नए मंत्रिमंडल से जहां कई पुराने चेहरों का पत्ता कट गया है। वहीं, कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है। इनमें एक नाम उभरकर रक्षा खडसे का भी सामने आया है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुईं खडसे दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। वह 37 साल की हैं। उनसे पहले के. राम मोहन नायडू (36 वर्षीय) सबसे युवा मंत्री हैं। खडसे मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं।  

विज्ञापन


कोठाड़ी गांव से हुई सियासी करियर की शुरुआत
खडसे महाराष्ट्र की रावेर सीट से लगातार तीसरी बार आम चुनाव जीती हैं। वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के खेडिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने सियासी करियर की शुरुआत साल 2010 में कोठाड़ी गांव से की थी, जब वह सरपंच बनीं थीं। इस पद को उन्होंने साल 2012 तक संभाला था। इसके बाद वह जलगांव जिला परिषद के लिए चुनीं गईं। साल 2012 से 2014 तक जलगांव (महाराष्ट्र) जिला परिषद में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल समिति की अध्यक्ष रही थीं। 

दो आम चुनाव में तीन लाख से ज्यादा मतों दर्ज की जीत
उन्होंने पहली बार 2014 के आम चुनाव में राकांपा के मनीष जैन को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया था। मात्र 26 सल की उम्र में वह 16वीं लोकसभा की सबसे युवा सांसद बनी थीं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में खडसे को रावेर सीट से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस के उल्हास पाटिल को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया। इसके बाद 2024 के आम चुनाव में उन्होंने शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के श्रीराम पाटिल को ढाई लाख से ज्यादा मतों से हराया। 
विज्ञापन


एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा
अब रक्षा खडसे के पारिवारिक पृष्ठभूमि के बार में जानते हैं। वह राकांपा के नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। उनकी शादी निखिल खडसे से हुई थी। लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। निखिल ने साल 2013 में खुद को गोली मार दी थी। रक्षा ने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें