फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने न्यूजप्रिंट पर सीमा शुल्क वापस लेने की मांग की

Thu, 11 Jul 2019 06:51 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमपी वीरेंद्र कुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन
राज्यसभा में केरल से निर्दलीय सदस्य एमपी वीरेंद्र कुमार ने आम बजट में अखबारी कागज पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत लगाये जाने के प्रावधान को वापस लेने की बृहस्पतिवार को राज्यसभा में मांग करते हुए कहा कि इस कदम से पहले ही मुश्किलों में घिरे प्रिंट मीडिया पर दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन


राज्यसभा आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि न्यूज प्रिंट पर लगायी गयी सीमा शुल्क की यह सबसे अधिक दर है। 

कुमार ने उच्च सदन में बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुये कहा कि इससे प्रिंट मीडिया उद्योग पर नकारात्मक असर होगा। उन्होंने दलील दी कि सीमा शुल्क बढ़ने से प्रकाशन की लागत बढ़ने के कारण विभिन्न कारणों से आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे छोटे और मध्यम दर्जे के अखबारों का घाटा न सिर्फ बढ़ेगा बल्कि इनके समक्ष बंद होने का खतरा भी गहरा जायेगा। 

कुमार ने कहा कि 2009 तक अखबारी कागज पर सीमा शुल्क नहीं लगता था। इसे अब तक के सर्वाधिक, 10 प्रतिशत के स्तर पर लाने के बहुआयामी प्रभाव होंगे। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू स्तर पर अखबारी कागज का उत्पादन बढ़ाने की मजबूरी के कारण अधिक पेड़ों की कटाई होगी जिससे पर्यावरण का संकट गहरायेगा। साथ ही घरेलू कागज की गुणवत्ता बहुत अच्छी नहीं होने के कारण अखबारों के प्रकाशन की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। 
विज्ञापन


केरल से राज्यसभा सदस्य कुमार ने बजट में केरल की अनदेखी किये जाने का आरोप लगाते हुये कहा केंद्र सरकार ने पिछले साल राज्य में आयी प्राकृतिक आपदा से हुये नुकसान की भरपायी और पुनर्निर्माण के लिये अतिरिक्त सहायता देने की केरल सरकार की मांग को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें