फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में ठहाके: भाजपा के चुनावी नारे पर खरगे का तंज, प्रधानमंत्री मोदी और सांसदों की नहीं रुकी हंसी

Fri, 02 Feb 2024 09:29 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ ऐसा कह दिया जिस पर प्रधानमंत्री के अलावा सरकार में शामिल तमाम सांसद ठहाके लगाकर हंसने लगे। पीएम मोदी के सामने खरगे ने तंज भरे अंदाज में कहा कि अबकी पार लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीट जीत सकती है।
विज्ञापन
BJP के चुनावी नारे पर खरगे का तंज, PM मोदी समेत पूरी राज्यसभा में जमकर हंसे सांसद - फोटो : sansad tv youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई ऐसे लम्हे भी आए जब सत्ताधारी पक्ष ठहाके लगाकर हंसने लगा। राज्यसभा में सभापति धनखड़ भी अपनी मुस्कुराहट नहीं छिपा सके। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा आगामी चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने के दावे कर रही है। खरगे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनावी नारे 'अबकी बार 400 पार' का जिक्र करते हुए खरगे ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की कि इस बार भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


'पीएम मोदी से नफरत करने वाले पुराने लोग फैन बने'
राज्यसभा के इस दुर्लभ घटनाक्रम पर भाजपा ने वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया- एक्स के हैंडल पर शेयर किया। भाजपा ने खरगे के संबोधन की क्लिप शेयर कर लिखा कि प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया ऐसी है मानो वे कहना चाहते हों कि 'उन्हें घृणा करने वाले नए लोग चाहिए, नफरत करने वाले पुराने लोग फैन बन चुके हैं।' ताली बजा रहे लोग प्रधानमंत्री के कृपा-पात्र
राज्यसभा में खरगे के वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और सदन के नेता पीयूष गोयल समेत सत्ता पक्ष के अधिकांश सांसद अपनी सीटों पर मौजूद थे। खरगे ने कहा, मौजूदा बहुमत 330-334 सीटों के साथ, इस बार 400 से अधिक सीटें होंगी। इतना सुनते ही पीएम नरेंद्र मोदी और बाकी भाजपा सांसद हंस पड़े। खरगे ने कहा, 'उन्हें पहला स्थान हासिल करने दीजिए। जो लोग यहां ताली बजा रहे हैं, वे पीएम मोदी की 'कृपा' (आशीर्वाद) पाकर यहां आए हैं।' सत्तारूढ़ दल और नेता प्रतिपक्ष खरगे की इस नोक-झोंक के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा, 'खरगे जी ने सच बोला।'
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर खरगे ने दी सफाई
जैसे ही खरगे का बयान वायरल होने लगा उन्होंने पहले वाले बयान का खुद ही खंडन भी किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा 100 सीटों से भी आगे नहीं बढ़ सकेगी। बकौर खरगे, INDIA मजबूत है। इस पर सदन के नेता पीयूष गोयल ने 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA का जिक्र करते हुए कहा, 'रोजाना इंडिया ब्लॉक का एक सदस्य गठबंधन छोड़ रहा है। हमें यह भी नहीं पता कि INDI गठबंधन का अस्तित्व बरकरार है या नहीं।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'विपक्ष ने भी मान लिया, बीजेपी तीसरी बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करेगी!
बता दें कि पांच साल पहले लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए ने 353 सीटें जीतीं थीं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने 91 सीटें जीतीं, जबकि अन्य के खाते में 98 सीटें गईं। पांच साल पहले मतदान 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुआ। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ। 900 मिलियन मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

गौरतलब है कि अप्रैल में लोकसभा चुनाव 2024 कराए जाने हैं। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, भारत में सियासी चौसर पर दिलचस्प बदलाव दिख रहा है। 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस में शामिल दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को चुनौती देने की तैयारियां कर रहे हैं।

विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरों को जानिए

गौरतलब है कि 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) में शामिल प्रमुख दलों में कांग्रेस के अलावा तमिलनाडु में सत्तारुढ़- डीएमके, पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने वाली सीएम ममता की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख हैं। इनके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) भी गठबंधन में शामिल है। महाराष्ट्र की पार्टी- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) भी गठबंधन में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार चला चुके पूर्व CM अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP) भी इस विपक्षी  गठजोड़ का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें