फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र के पहले चरण में राज्यसभा ने निर्धारित समय से आधा घंटा अधिक किया काम : उप सभापति

Fri, 11 Feb 2022 07:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजट सत्र का पहला चरण अपने निर्धारित समय से आधे घंटे अधिक चला। इसको लेकर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन के सभी सदस्यों की तारीफ की है। 
विज्ञापन
राज्यसभा का बजट सत्र का पहला चरण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट सत्र के पहले चरण में राज्यसभा में निर्धारित समय से आधे घंटे अधिक कार्यवाही चली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही के दौरान कोई स्थगन नहीं होने से ऐसा हो सका। 
विज्ञापन


बजट सत्र के पहला चरण बिना किसी अवरोध के खत्म होने पर उपसभापति ने राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू की ओर से खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र  के दौरान कोई रुकावट नहीं हुई। सदन की कार्यवाही निर्धारित समय से आधे घंटे अधिक चलने का श्रेय सदन के सभी सदस्य को जाता है। उन्होंने कहा कि परिणामस्वरूप, सदस्यों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और बजट पर सामान्य चर्चा में प्रभावी ढंग से भाग लिया. उन्होंने 51 तारांकित प्रश्न भी उठाए। उपसभापति ने राज्यसभा में सभी का धन्यवाद दिया और कहा कि आशा करते हैं कि भविष्य में भी हम इसी जोश के साथ काम करेंगे। 

बता दें कि संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को संसद के दोनों सदनों में आम बजट और उससे संबंधित दस्तावे रखे थे। जिसके बाद दोनों सदनों में पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण और आम बजट पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें