यूपी के 11 में से आठ भाजपा के सदस्य
यूपी के कुल 11 निर्वाचितों में आठ भाजपा के सदस्य हैं। इनमें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, पूर्व विधायक संगीता यादव, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र कुमार नागर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.लक्ष्मण तथा पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार राज्यसभा पहुंचे। इनके अलावा सपा से जावेद अली, रालोद के जयंत चौधरी और सपा समर्थित कपिल सिब्बल जीते।
कहां से कौन जीता
- तमिलनाडु : डीएमके से एस कल्याणसुंदरम, आर गिरिराजन और केआरएन राजेश कुमार, एआईएडीएमके के सी वी शणमुगम और आर धरमार व कांग्रेस नेता पी चिदंबरम।
- बिहार : राजद से मीसा भारती, फैयाज अहमद, भाजपा के सतीश चंद्र दुबे और शंभु शरण पटेल, जदयू से खीरू महतो।
- आंध्र प्रदेश : वाईएसआर कांग्रेस के वी विजय साई रेड्डी, बीडा मस्तान राव, आर कृष्णैया और एस निरंजन रेड्डी।
- पंजाब : आप के संत बलबीर सिंह सीचवाल और कारोबारी विक्रमजीत सिंह साहनी
- छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन
- झारखंड : झामूमो से महुआ माजी और भाजपा से आदित्य साहू
- उत्तराखंड : भाजपा की कल्पना सैनी
- मध्य प्रदेश : कांग्रेस से विजय तनखा, भाजपा की कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि