फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव का एलान, पढ़ें यूपी सहित 15 राज्यों की कितनी सीटों पर होगी वोटिंग

Thu, 12 May 2022 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, जयराम रमेश और कपिल सिब्बल और बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्र प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Rajyasabha Election 2022 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इसके लिए 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि जून और अगस्त के बीच राज्यसभा के कई नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

विज्ञापन


राज्यसभा में जिन नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल 21 जून से 1 अगस्त के बीच समाप्त हो रहा है।




कहां से कितनी सीटें होंगी खाली
उत्तर प्रदेश में 11 सीटें खाली हो रही हैं। वहीं, तमिलनाडु-महाराष्ट्र से छह-छह, बिहार से पांच, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार सदस्यों का कार्यकाल की अवधि पूरी हो रही है। मध्य प्रदेश-ओडिशा से तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से दो-दो और उत्तराखंड से एक सदस्य का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


अधिसूचना 24 मई को जारी होगी
मतदान की अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी और मतदान 10 जून को होगा। मौजूदा परंपरा के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद मतगणना होगी। निर्वाचित होने वाले अधिकांश नए सदस्यों के जुलाई में किसी समय होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की संभावना है।

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ूंगा राज्यसभा चुनाव: संभाजीराजे
राज्यसभा के पूर्व सदस्य संभाजीराजे छत्रपति ने घोषणा की कि वह संसद के उच्च सदन का अगला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान नए संगठन 'स्वराज' की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान मैंने समाज के लिए जो काम किया है, उसे देखते हुए मैं फिर से राज्यसभा सदस्य बनने का हकदार हूं और मुझे यकीन है कि मुझे समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन


यहां क्लिक करें और इस सर्वे में हिस्सा लेकर अमर उजाला के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें