राज्यसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह, बिहार की पांच, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान की चार-चार, ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है।
रिटायर हो रहे सांसदों में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं किन-किन दिग्गज सदस्यों की सदस्यता खत्म हो रही और उनमें से कितनों को दोबारा टिकट मिला है? इसके साथ ही जानिए राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है और इसकी प्रक्रिया क्या है?
भाजपा को सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग राज्यों के विधानसभा में भाजपा की स्थिति को देखा जाए तो 57 में से राज्यसभा की 20 सीटें भाजपा आसानी से जीत सकती है। इनमें सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश में सात, उत्तराखंड में एक, हरियाणा में एक, राजस्थान में एक, मध्य प्रदेश में दो, महाराष्ट्र में दो, कर्नाटक में दो, बिहार में तीन, झारखंड में एक सीट शामिल है।
मतलब विधानसभा सभा में संख्या बल को देखते हुए इन सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है। इसके अलावा करीब 10 सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा की जीत के आसार हैं। वहीं, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तमिलनाडु में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी।
तो दो केंद्रीय मंत्रियों को देना पड़ेगा इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय मंत्री आरसीपी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने अपने पुराने सदस्यों में से अब तक केवल तीन को ही दोबारा मौका दिया है। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और बिहार से सांसद सतीश चंद्र दुबे हैं। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, एमजे अकबर, शिव प्रताप शुक्ला जैसे नामों को अभी तक टिकट नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि जल्द ही भाजपा की दूसरी सूची भी जारी होगी। इसमें कुछ नाम शामिल होंगे। हालांकि, अगर मुख्तार अब्बास नकवी को प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। इसी तरह जेडीयू के कोटे से केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की भी सदस्यता खत्म हो रही है। जेडीयू ने भी उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया है। ऐसे में उन्हें भी इस्तीफा देना पड़ सकता है।
किन-किन भाजपा सदस्यों की खत्म हो रही सदस्यता?
निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, एमजे अकबर, सुरेश प्रभु।
- फोटो : अमर उजाला
| सदस्य |
कब खत्म हो रही सदस्यता? |
दोबारा टिकट मिला या नहीं? |
| पीयूष गोयल |
04 जुलाई |
हां, महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाए गए |
| निर्मला सीतारमण |
30 जून |
हां, कर्नाटक से प्रत्याशी |
| अल्फोन्स कन्ननथनम |
04 जुलाई |
नहीं |
| मुख्तार अब्बास नकवी |
07 जुलाई |
नहीं, अभी तक नहीं |
| सुरेश प्रभु |
21 जून |
नहीं, अभी तक नहीं |
| जफर इस्लाम |
04 जुलाई |
नहीं, अभी तक नहीं |
| सतीश चंद्र दुबे |
07 जुलाई |
हां, बिहार से प्रत्याशी बनाए गए |
| रामविचार नेताम |
29 जून |
नहीं, अभी तक नहीं |
| एमजे अकबर |
29 जून |
नहीं, अभी तक नहीं |
| ओमप्रकाश माथुर |
04 जुलाई |
नहीं, अभी तक नहीं |
| शिव प्रताप शुक्ला |
04 जुलाई |
नहीं, अभी तक नहीं |
| हर्षवर्धन सिंह |
04 जुलाई |
नहीं, अभी तक नहीं |
| दुष्यंत गौतम |
01 अगस्त |
नहीं |
| डॉ. विकास महात्मे |
04 जुलाई |
नहीं |
| जयप्रकाश निषाद |
04 जुलाई |
नहीं |
| महेश पोद्दर |
07 जुलाई |
नहीं |
| डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे |
04 जुलाई |
नहीं |
| गोपाल नारायण सिंह |
07 जुलाई |
नहीं |
| टी. जी. वेंकटेश |
21 जून |
नहीं |
| रामकुमार वर्मा |
04 जुलाई |
नहीं |
| वाईएस चौधरी (आंध्र प्रदेश) |
21 जून |
नहीं |
| केसी रामामूर्ति (कर्नाटक) |
29 जून |
नहीं |
कांग्रेस के ये सदस्य हो रहे रिटायर
कांग्रेस के कई सदस्य राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
| सदस्य |
कब रिटायर हो रहे? |
दोबारा मौका मिला या नहीं? |
| पी चिदंबरम |
04 जुलाई |
हां, तमिलनाडु से प्रत्याशी बनाए गए हैं। |
| जयराम रमेश |
30 जून |
हां, कर्नाटक से |
| अंबिका सोनी |
04 जुलाई |
नहीं |
| छाया वर्मा |
29 जून |
नहीं |
| प्रदीप टमटा |
04 जुलाई |
नहीं |
| विवेक तन्खा |
29 जून |
हां, मध्य प्रदेश से |
| संपतिया उइके |
29 जून |
नहीं |
| ऑस्कर फर्नांडिस |
|
निधन के बाद से खाली |
कांग्रेस 11 सीटें जीत सकती है
कांग्रेस को 57 में से 11 सीटें मिल सकती हैं। इससे सदन में पार्टी के सीटों की संख्या 29 से बढ़कर 33 पहुंच सकती है। हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु में एक सीट मिल सकती है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दो-दो सीटें लगभग तय हैं। तमिलनाडु में डीएमके की मदद से कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। यहां से कांग्रेस ने पी चिदंबरम को टिकट दिया है।
समाजवादी पार्टी के सदस्यों का क्या हाल?
| सदस्य |
कब रिटायर होंगे? |
दोबारा मौका मिला या नहीं |
| कुंवर रेवती रमण सिंह |
04 जुलाई |
नहीं |
| सुखराम सिंह यादव |
04 जुलाई |
नहीं |
पहली बार बहुजन समाज पार्टी का कोई सदस्य नहीं होगा
| सदस्य |
कब रिटायर होंगे |
दोबारा मौका मिला या नहीं |
| अशोक सिद्धार्थ |
04 जुलाई |
नहीं, संख्या नहीं है |
| सतीश चंद्र मिश्र |
04 जुलाई |
नहीं, संख्या नहीं है |
अन्य दलों की क्या स्थिति है?
कई अन्य दलों के सदस्य भी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
| सदस्य |
दल |
कब खत्म हो रही सदस्यता |
दोबारा प्रत्याशी बनाए गए? |
| प्रफुल्ल पटेल |
एनसीपी |
04 जुलाई |
अभी तक नहीं |
| मीसा भारती |
आरजेडी |
07 जुलाई |
हां, बिहार से दोबारा प्रत्याशी बनाईं गईं |
| बलविंदर सिंह भूंदड़ |
अकाली |
04 जुलाई |
नहीं |
| राम चंद्र |
जेडीयू |
04 जुलाई |
नहीं |
| शरद यादव |
जेडीयू |
|
खाली |
| डॉ. सुभाष चंद्र |
निर्दलीय |
एक अगस्त |
----- |
| एन॰ भास्कर राव |
बीजेडी |
एक जुलाई |
नहीं |
| सस्मित पात्रा |
बीजेडी |
एक जुलाई |
हां, ओडिशा से प्रत्याशी बनाए गए |
| प्रसन्न आचार्य |
बीजेडी |
एक जुलाई |
नहीं |
| केआरएन राजेश कुमार |
डीएमके |
29 जून |
हां |
| आरएस भारतीय |
डीएमके |
29 जून |
नहीं |
| एस. आर. बालासुब्रमण्यम |
एआईडीएमके |
29 जून |
नहीं |
| ए विजयकुमार |
एआईडीएमके |
29 जून |
नहीं |
| ए नवनीतकृष्णन |
एआईडीएमके |
29 जून |
नहीं |
| वी. लक्ष्मीकांता राव |
टीआरएस |
21 जून |
नहीं |
| श्रीनिवास धरमपुरी |
टीआरएस |
21 जून |
नहीं |
| वी० विजयसाई रेड्डी |
वाईएसआर कांग्रेस |
21 जून |
हां |
राज्यसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सीटें कैसे निर्धारित होती हैं?
राज्यसभा में सदस्यों की कुल संख्या 250 होती है, लेकिन इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत किया जाता है। बाकी 138 सदस्यों का चुनाव राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि करते हैं। इसके लिए अलग-अलग प्रदेशों में सीटों का बंटवारा होता है। किस राज्य को कितनी सीटें मिलेंगीं ये उस राज्य की जनसंख्या पर निर्भर करता है। जिस राज्य में जितनी ज्यादा जनसंख्या होगी, राज्य को उतनी ही ज्यादा सीटें मिलती हैं। सबसे बड़े राज्य यूपी को इसीलिए सबसे ज्यादा 31 राज्यसभा सीटें मिलती हैं।
राज्यसभा सदस्यों का चुनाव कैसे होता है?
राज्यसभा सदस्यों का चुनाव अलग-अलग प्रदेशों से चुने गए विधायक करते हैं। विधायक एक समय में एक ही उम्मीदवार को वोट कर सकता है। हालांकि कुछ स्थिति में ये वोट ट्रांसफर भी हो सकता है। मसलन जिस उम्मीदवार को वोट डाला गया है, अगर वो पहले ही जीत चुका है तो ऐसे में वोट ट्रांसफर हो सकता है। दूसरा यह भी की अगर किसी उम्मीदवार को इतने कम वोट मिले हैं कि उसके जीतने की उम्मीद ना हो, ऐसी स्थिति में विधायक उम्मीदवारों के नाम के आगे प्राथमिकता देते हैं। एक से लेकर चार तक प्राथमिकता नंबर लिख देते हैं। जिससे काउंटिंग के समय जोड़ लिया जाता है।