फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह पंचतत्व में विलीन, झुंझुनू में उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 11 Dec 2021 03:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दरअसल, को-पायलट स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह झुंझुनूं के घरड़ाना खुर्द गांव के निवासी थे। हालांकि, अब उसका परिवार जयपुर में रहता है। उनके पिता भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी बहन भी नौसेना में हैं। पिछले साल ही कुलदीप की शादी हुई थी।
विज्ञापन
स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास झुंझुनू में किया गया। इससे पहले 8 दिसंबर को कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में देश ने सीडीएस बिपिन रावत समेत कुल 12 जांबाज जवानों की जान चली गई थी। सीडीएस रावत और ब्रिगेडियर एलएल लिद्दड़ को 10 दिसंबर को दिल्ली में अंतिम विदाई दी गई थी। वहीं, बाकी जांबाजों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए थे।

विज्ञापन

 
भाजपा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया स्क्वाड्रन लीडर के घर पहुंचे। उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर के पैतृक गांव घरदाना खुर्द (झुंझुनू) में उनके पिता और अन्य परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया।

पिता भी नौसेना से सेवानिवृत्त
दरअसल, को-पायलट स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह झुंझुनूं के घरड़ाना खुर्द गांव के निवासी थे। हालांकि, अब उसका परिवार जयपुर में रहता है। उनके पिता भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी बहन भी नौसेना में हैं। पिछले साल ही कुलदीप की शादी हुई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शोक में डूबा शहीद का परिवार। - फोटो : Amar Ujala
कुलदीप का जन्म 19 जनवरी 1992 को हुआ था। 1 जनवरी 2015 में वे एयरफोर्स में भर्ती हुए। 17 नवंबर 2019 को कुलदीप की शादी हुई थी। हादसे में उनके जान गंवाने की खबर सुनने के बाद से ही उनका परिवार दुख में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें