फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले- टेरर फंडिग का बड़ा स्रोत है पायरेसी और कॉपीराइट का उल्लंघन

Wed, 23 Aug 2017 05:53 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि ‘पायरेसी’ यानी किसी और के काम का अनधिकृत तरीके से इस्तेमाल एवं कॉपीराइट उल्लंघन आतंकवादियों को पैसे मुहैया कराने और मनीलॉन्ड्रिग के स्रोत हैं।
विज्ञापन


Read Also: राजनाथ की चीन को चेतावनी, "भारत पर आंख उठाने की किसी की हिम्मत नहीं"

सिंह ने यह बात बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर सभी पुलिस प्रशिक्षण कॉलेजों में एक विशेष पाठ्यक्रम की घोषणा करने के दौरान की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों को आईपीआर और कॉपीराइट उल्लंघनों से होने वाले अपराधों के बारे में संवेदनशील बनाया जा सकेगा।

साथ ही वे संबंधित कानूनों को लागू करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। ‘बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) के प्रवर्तन पर राष्ट्रीय कार्यशाला’ के दौरान अपने संबोधन में राजनाथ ने पुलिस और सीमा-शुल्क विभाग जैसी एजेंसियों से कहा कि वे इन उल्लंघनों को ‘हल्के में नहीं लें’, क्योंकि जन सुरक्षा एवं राष्ट्र की सुरक्षा से इनके तार सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


Read Also: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया डिजिटल पुलिस पोर्टल

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और अपराधियों की ओर से अवैध धन पैदा करने और फिर उन्हें आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की खातिर इस्तेमाल करने के लिए उनका दोहन किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें