फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर, विश्वास बहाली मुख्य एजेंडा

Fri, 22 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह लगातार तनावग्रस्त और जटिल होती जा रही घाटी के हालात का जायजा लेने जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं। गृहमंत्रालय केमुताबिक राजनाथ सिंह शनिवार और रविवार को श्रीनगर में रहेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आलावा सेना व अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से होगी। शुक्रवार को घाटी में लगातार 14वें दिन कफ्र्यू और पाबंदी लगी रही। 
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने घटनाक्रम की समीक्षा केसाथ घाटी में हाल में लिए गए गलत फैसलों का भी लेखा जोखा लिया है। गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को श्रीनगर में बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक में ताजा हालात की जटिलता कम करने के लिए पाकिस्तान समेत सभी संबंधित पक्षों से बातचीत की शुरुआत करने की बात कही है।

उधर बृहस्पतिवार को ही गृहमंत्री ने लोकसभा में दिए गए अपने जवाब में कहा कि सुरक्षा बलों के हाथो इस्तेमाल किए जा रहे पिलेट गन के इस्तेमाल की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कश्मीर के इस हालात के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।  घाटी में सुरक्षा बलों और दिल्ली के फैसलों के खिलाफ व्याप्त महौल केंद्र और राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें