सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें अभिनेता आमिर खान पर टेलिविजन शो ‘सत्यमेव जयते’ में राष्ट्रीय प्रतीक का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की गुहार की गई थी।
याचिका चंडीगढ़ के एक गैर सरकारी संगठन की ओर से दायर की गई थी।
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता संगठन से कहा कि वह इसके लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी संगठन की याचिका खारिज कर दी थी।