रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पर्वतारोही दलों को रवाना किया
- फोटो : एक्स@RajnathSingh
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा के लिए तीन पर्वतारोहण अभियानों को हरी झंडी दिखाई। पर्वतारोहण दल में भारत और नेपाली सेना के जवानों के साथ-साथ एनसीसी के कैडेट्स हिस्सा लेंगे। इन अभियानों का लक्ष्य मई तक अपने-अपने शिखरों पर पहुंचना है।
अभियान युवाओं को प्रेरित करेंगे
इस अवसर पर रक्षामंत्री ने पर्वतारोहियों से बातचीत की और उनके साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि ये अभियान युवाओं को प्रेरित करेंगे और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्वतारोहण में भारत के नेतृत्व को प्रदर्शित करेंगे।
ये भी पढ़ें- Waqf Bill: खरगे की गृह मंत्री से अपील- गलतियों को सुधारने में हर्ज नहीं, प्रतिष्ठा का विषय न बनाए सरकार
भारतीय सेना के 12 पर्वतारोही और नेपाली सेना के छह पर्वतारोही शामिल
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सेना के माउंट एवरेस्ट अभियान में 34 पर्वतारोही शामिल हैं। यह दल पारंपरिक साउथ कोल रूट का अनुसरण करेगा। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी करेंगे। संयुक्त भारत-नेपाल अभियान का उद्देश्य कंचनजंगा पर चढ़ना है। इसमें भारतीय सेना के 12 पर्वतारोही और नेपाली सेना के छह पर्वतारोही शामिल होंगे। इसका नेतृत्व भारतीय सेना के कर्नल सरफराज सिंह करेंगे।
ये भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: वक्फ बिल पर लालू ने ICU से दिया जवाब, लोकसभा में अमित शाह ने की थी टिप्पणी
एनसीसी के दल में शामिल होंगी पांच छात्राएं
माउंट एवरेस्ट पर एक संयुक्त एनसीसी अभियान का नेतृत्व कर्नल अमित बिष्ट करेंगे। इस दल में पांच छात्राओं समेत 10 कैडेट्स, चार अधिकारी और 11 स्थायी प्रशिक्षक शामिल हैं।