रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी पहली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में भारतीय नौसेना के लिए दो ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बैटरी की खरीद सहित लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की हथियार प्रणालियों के अधिग्रहण का फैसला किया है। यह बैठक गुरुवार को होने वाली है जिसमें रक्षा मंत्री भारत और विदेश दोनों से कई अधिग्रहणों पर विचार करने जा रहे हैं।