फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalini Sriharan: जेल से रिहाई के बाद बोली नलिनी श्रीहरन, मुझे नहीं पता राजीव गांधी की हत्या किसने की

Tue, 15 Nov 2022 12:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नलिनी ने कहा, मैं इस बात को स्वीकार नहीं कर सकती कि राजीव गांधी की हत्या में मेरा नाम जोड़ा गया। हम कांग्रेस परिवार से हैं।
विज्ञापन
नलिनी श्रीहरन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी की हत्या के दोष में सजायाफ्ता नलिनी श्रीहरन ने जेल से रिहाई के बाद बड़ा बयान दिया है। मंगवार को मीडिया से बात करते हुए नलिनी ने कहा, मैं इस बात को स्वीकार नहीं कर सकती कि राजीव गांधी की हत्या में मेरा नाम जोड़ा गया। हम कांग्रेस परिवार से हैं। जब राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या हुई, हम लोग दुखी थे और हमारे परिवार ने खाना तक नहीं खाया था। नलिनी ने कहा, मुझे इस दोष से मुक्ति चाहिए, मैं नहीं जानती कि राजीव गांधी को किसने मारा था। 

विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने अपने पति समेत चार श्रीलंकाई नागरिकों को शिविर से रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा, जेल से छूटने के बाद उन्हें एक विशेष शिविर में रखा गया है, यह फिर से कैद जैसा है। मैं राज्य व केंद्र सरकार से उनकी रिहाई की अपील करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट ने दिया था रिहाई का आदेश 
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को  इस मामले में जेल की सजा काट रहे छह आरोपियों को 31 साल तक जेल में रहने के बाद रिहा करने का आदेश दिया गया था। इससे पहले इसी साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य दोषी एजी पेरारिवलन को आर्टिकल 142 का हवाला देते हुए रिहा किया था। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने कहा था कि जिस नियम के तहत एजी पेरारिवलन को रिहाई दी गई थी, वो इस मामले में दोषी पाए गए अन्य पर भी लागू होती है। ये सभी आरोपी करीब 31 साल से जेल में बंद थे। बता दें कि राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में आत्मघाती बम धमाके में हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें