फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: सेना के गश्ती दल पर हमला, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा ने ली जिम्मेदारी

Tue, 15 Nov 2022 11:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

डिफेंस पीआरओ गुवाहटी ने बताया, बोरपाथर इलाके की पेंगेरी-डिगबोई रोड पर चल रही मुठभेड़ आज सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई।
विज्ञापन
असम में मुठभेड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के तिनसुकिया जिले में सेना व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह उग्रवादियों ने पेंगेरी-डिगबोई रोड़(वनांचल) पर सेना की टुकड़ी पर हमला कर दिया। यह हमला सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर किया गया। 

विज्ञापन


सेना पीआरओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उग्रवादियों के हमले के बाद सेना के जवानों की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसके बाद उग्रवादी आसपास के जंगलों में छिप गए। हालांकि, उग्रवादियों की तलाश के लिए सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 

आने-जाने के दोनों रास्ते बंद
हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गोलीबारी की आवास सुनकर आसपास के गांव के लोगों में सहम गए हैं। सेना सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार, पूरे रास्ते को बंद कर दिया गया है। किसी को भी डिगबोई से पेंगेरी की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। इसी रास्ते से लोग अरुणाचल प्रदेश भी जाते हैं। अधकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान अभी भी जारी है। बता दें कि असम में खास तौर पर तिनसुकिया जिले में उग्रवादी संगठन उल्फा काफी सक्रिय है। यहां पहले भी सेना की टुकड़ियों को निशाना बनाया जा चुका है। 

विज्ञापन


उल्फा ने ली जिम्मेदारी
सेना के गश्ती दल पर सोमवार को हुए हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा ने ली है। संगठन की ओर से ईमेल के माध्यम से बयान जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली गई। वहीं सेना के अधिकारियों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में कम से कम एक उग्रवादी के घायल होने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें