फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र-एक चुनाव: ‘अधीर रंजन के समिति में शामिल न होने पर आश्चर्य नहीं’, बोले केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर

Sun, 03 Sep 2023 01:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के लोगों के लिए अच्छा है। यह निश्चित रूप से कांग्रेस जैसी पार्टियों के लिए बुरा है।
विज्ञापन
Rajeev Chandrasekhar - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने शनिवार को देश में एक साथ चुनाव कराने की संभावना की जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें जिन आठ लोगों को रखा गया था उनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल था। हालांकि, चौधरी ने समिति का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पत्रकारों से कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं है कि राजवंश और गांधी परिवार ने रंजन चौधरी को समिति में शामिल होने से मना कर दिया है। 

कांग्रेस जैसी पार्टियों के लिए बुरा

उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन एक सशक्त विचार है और इसका समय आ गया है। इससे चुनाव पर खर्च होने वाले सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपये बचेंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के लोगों के लिए अच्छा है। यह निश्चित रूप से कांग्रेस जैसी पार्टियों के लिए बुरा है, उन पार्टियों के लिए जो कमजोर लोगों का शिकार करती हैं, जिनकी समृद्ध भारत में कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक राष्ट्र-एक चुनाव: अधीर रंजन चौधरी ने समिति में शामिल होने से किया इनकार, शाह को पत्र लिखकर बताई यह वजह
 

मुझे आश्चर्य नहीं है कि...

उन्होंने कहा कि इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं है कि राजवंश और गांधी परिवार ने अधीर रंजन चौधरी को फोन किया और कहा कि समिति में शामिल न हों। उनकी पार्टी के नेता दुनिया भर में यात्रा करते हैं, हमारे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हैं, हमारी न्यायपालिका के बारे में बात करते हैं, हमारी मीडिया के बारे में गलत बात करते हैं, अर्थव्यवस्था हर चीज पर हमारे देश को तोड़ने की बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- One Nation One Election: सीएम धामी ने किया कमेटी की पहल का स्वागत, बोले- देश में लागू होनी चाहिए यह व्यवस्था

ध्यान भटकाएगी, झूठ बोलेगी...

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ध्यान भटकाएगी, झूठ बोलेगी, निंदा करेगी और वह सब कुछ करेगी जो देश को पीछे धकेलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण ने इस देश को विकास की राह पर ला दिया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें