नवजात शिशु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। यहां के जिला अस्पताल से रविवार को एक महिला छह दिन के नवजात बच्चे को कथित रूप से चुरा कर फरार हो गई।
पुलिस के एक अधिकीरी ने बताया कि आरोपी महिला ने अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती छह दिन के नवजात बच्चे की चोरी कर फरार हो गई।
घटना के समय आईसीयू में सफाई का कार्य चल रहा था और उस समय कोई भी परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था।
उन्होंने बताया कि कुछ ही क्षणों में महिला नवजात बच्चे को उठाकर ले गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।