फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट: राजस्थान, हिमाचल और मिजोरम में बुजुर्गों का जीवन सबसे अच्छा

Thu, 12 Aug 2021 05:43 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।

सार

  • केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ सबसे ऊपर, अंडमान-निकोबार से भी पीछे रही दिल्ली
  • राज्यवार बुजुर्ग होती आबादी का पैटर्न, उनकी दिक्कतों आदि को समझा गया।
विज्ञापन
elderly - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बुजुर्गों को सबसे अच्छा जीवन जीने का अवसर राजस्थान दे रहा है। वहीं, बुजुर्गों की कम आबादी वाले राज्यों में से हिमाचल प्रदेश सबसे ऊपर है। पूर्वोत्तर के राज्यों में मिजोरम सर्वश्रेष्ठ पाया गया है।

विज्ञापन


केंद्रशासित प्रदेशों में जहां चंडीगढ़ सबसे आगे रहा, वहीं दिल्ली को अंडमान निकोबार से भी पीछे स्थान मिला। यह दावा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट को जारी करने वाली परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय के अनुसार बुजुर्गों के जीवन स्तर को मापने के लिए इंस्टीट्यूट फॉर कंपीटीटिवनेस द्वारा विभिन्न मानकों के इंडेक्स बनाए गए।
विज्ञापन


इनका लक्ष्य उनके जीवन से जुड़े ऐसे पहलू जांचना था, जो अब तक अध्ययन का केंद्र नहीं रहे हैं। इनमें राज्यवार बुजुर्ग होती आबादी का पैटर्न, उनकी दिक्कतों आदि को समझा गया। वित्तीय, सामाजिक, स्वास्थ्य और आय के जरिए जीवन के स्तर को निर्धारित किया गया।
विज्ञापन


किस राज्य का कितना स्कोर

50 लाख से अधिक बुजुर्ग
आबादी वाले राज्य

राजस्थान       54.61
महाराष्ट्र         53.31
बिहार             51.82
तमिलनाड       47.93
मध्यप्रदेश        47.11
कर्नाटक          46.92
उत्तर प्रदेश     46.80
आंध्र प्रदेश      44.37
प. बंगाल        41.01
तेलंगाना        38.19

50 लाख से कम बुजुर्ग आबादी वाले राज्य
हिमाचल    61.04
उत्तराखंड    59.47
हरियाणा    58.16
ओडिशा    53.95
झारखंड    53.40
गोवा    52.56
केरल    51.49
पंजाब    50.87
छत्तीसगढ़    49.78
गुजरात    49.00

पूर्वोत्तर के राज्य
मिजोरम    59.79
मेघालय    56.00
मणिपुर    55.71
असम    53.13
सिक्किम    50.82
नागालैंड    50.77
त्रिपुरा    49.18
अरुणाचल     39.28

केंद्रशासित प्रदेश
चंडीगढ़    63.78
दादरा,नगर हवेली    58.58
अंडमान निकोबार    55.54
दिल्ली    54.39
लक्षद्वीप    53.79
दमन और दीव    53.28
पुडुचेरी    53.03
जम्मू-कश्मीर    46.16

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें