फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Polls 2023: राजस्थान में भाजपा की तीसरी सूची में क्या खास? एक दिन पहले पार्टी में आए तीन नेताओं को भी टिकट

राहुल संपाल
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:18 PM IST

सार

भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह और पायलट के सामने पूर्व विधायक अजीत मेहता को टिकट दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत की सीट सरदारपुरा से बीजेपी ने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। सचिन पायलट के सामने टोंक से पूर्व विधायक अजीत मेहता को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA

एक दिन कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पायलट समर्थक सुभाष मील को टिकट भी टिकट दिया है। खंडेला सीट से सुभाष मील उम्मीदवान बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद बीजेपी से निलंबित पूर्व विधानसभा स्पीकर कैलाश मेघवाल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह शाहपुरा से नए चेहरे लालाराम बैरवा को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह और पायलट के सामने पूर्व विधायक अजीत मेहता को टिकट दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत की सीट सरदारपुरा से बीजेपी ने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। सचिन पायलट के सामने टोंक से पूर्व विधायक अजीत मेहता को प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा ने जयपुर के हवामहल से बाल मुकुंद आचार्य, अलवर के रामगढ़ से जय आहूजा, भरतपुर के नदबई से जगत सिंह (नटवर सिंह के बेटे), अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव, जयपुर के विराटनगर विधानसभा सीट से कुलदीप धनखड़ को टिकट दिया है। पार्टी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए दर्शन सिंह को करौली से और आरएलपी से बीजेपी में आए उदयलाल डांगी को वल्लभनगर से प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next