फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rajasthan election: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गहलोत ने खेला 'मोदी दांव', भाजपा के इन चार आरोपों के दिए ये जवाब

राहुल संपाल
Updated Thu, 23 Nov 2023 06:42 PM IST

सार

Rajasthan election: सीएम अशोक गहलोत ने इस खास प्रेस कांफ्रेंस में उस सभी मुद्दों का जवाब दिया, जिसे भाजपा ने पूरे चुनाव प्रचार के अभियान के दौरान उठाया है और गहलोत को निशाने पर लिया है। गहलोत ने लाल डायरी कांड और छत्तीसगढ़ के महादेव एप घोटाले पर कहा कि लाल डायरी षड्यंत्र की जांच होनी चाहिए...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Election: Ashok Gehlot - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विधायकों के बारे में कह रहे हैं कि भ्रष्ट हैं, हमारे विधायक भ्रष्ट होते तो 40 दिन होटलों में नहीं बैठे रहते। पहली किस्त 10 करोड़ रुपये की मिल रही थी, वे चले जाते।


गुर्जर समाज को भड़काने राजेश पायलट को ले आए

सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा स्वर्गीय राजेश पायलट को लेकर आ गई। कांग्रेस में अंदर क्या हुआ, उस पर भी बयान दे रहे हैं। गुर्जर समाज को भड़काने के लिए राजेश पायलट को लेकर आ गए हैं। भाजपा के राज में आंदोलन के दौरान 72 गुर्जर फायरिंग में मारे गए थे। सोहेला में गोलीकांड में किसान मारे गए। मेरे राज में गुर्जरों पर गोली तो छोड़िए, लाठीचार्ज तक नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next