फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची में धारीवाल-जोशी का नाम नहीं; अब तक छह मुस्लिमों को दिया टिकट

राहुल संपाल
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:38 PM IST

सार

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का नाम शामिल था। कांग्रेस ने 200 में से अब तक 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 - फोटो : Amar Ujala


इन मंत्रियों को दिया गया टिकट

पार्टी की दूसरी लिस्ट में गहलोत सरकार में मौजूदा मंत्री जिन्हें टिकट दिया गया है, इनमें गोविंद राम मेघवाल, डॉ. बीडी कल्ला, (सीएम के ओएसडी), प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेंद्र सिंह, प्रसादी लाल मीना, उदय लाल, प्रमोद जैन भाया, शकुंतला रावत, रामलाल जाट और सुखराम विश्नोई हैं। वहीं, दूदू विधानसभा सीट से बाबू लाल नागर को टिकट मिला है। नागर को गहलोत का करीबी और वफादार माना जाता है। उन्होंने पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ा था। साथ ही अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार बनाने में मदद की थी।


इसके अलावा डीग से विश्वेंद्र सिंह, केकरी से रघु शर्मा को टिकट दिया गया है। सीएम गहलोत के करीबी माने जाने वाले प्रमोद जैन भाया को अंता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में दो नए चेहरे को मौका मिला है। बाकी जिन उम्मीदवारों को टिकट मिला है, वो वर्तमान में विधायक है या फिर बागी या हारे हुए उम्मीदवार है। सोजत सीट से पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य और नोखा से रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी चेहरा है। पार्टी ने मौजूदा विधायक सफिया का टिकट काटकर उनके पति और कांग्रेस नेता जुबैर खान को मैदान में उतारा है। वे पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके है।





बागी होकर निर्दलीय जीतने वाले लोगों को भी टिकट दिया

कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जीतने वाले लोगों को भी टिकट दिया है। सिरोही सीट से सयम लोढ़ा, दूदू सीट से बाबूलाल नागर, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, महुआ से ओमप्रकाश हुड़ला, मारवार जंक्शन से खुशवीर सिंह को टिकट दिया गया है।


76 उम्मीदवारों की सूची में 6 मुस्लिम चेहरे

कांग्रेस ने अब तक जारी की 76 उम्मीदवारों की सूची में 6 मुस्लिम चेहरे को मौका दिया है। सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, फतेहपुर से हाकम अली, किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफ़ीक खान, पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ और रामगढ़ से जुबेर खान है।
विज्ञापन


200 में से अब तक 76 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का नाम शामिल था। कांग्रेस ने 200 में से अब तक 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next