वनडे विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में कोहरे की वजह से खेल रोकना पड़ा। हालांकि, मैच ज्यादा देर तक नहीं रुका और कुछ मिनट के अंतराल में ही खेल फिर से शुरू हो गया, लेकिन यह घटना फैंस और खिलाड़ी दोनों को हैरान करने वाली थी। दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले से लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों तक सभी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार कोहरे की वजह से खेल रुकते देखा है।
आमतौर पर क्रिकेट मैच बारिश की वजह से रोके जाते हैं। कई बार खराब रोशनी या गीले मैदान की वजह से भी मैच रोके गए हैं। कुछ मैचों में रेत के तूफान और आसमान में बिजली कड़कने की वजह से भी मैच रोके गए हैं। हालांकि, यह बहुत ही अनोखा मैच था, जिसमें कोहरे की वजह से खेल रोकना पड़ा। ऐसे में फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर मीम बनाए। यहां हम कुछ चुनिंदा मीम दिखा रहे हैं।
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा कि भारत में तो फॉग चल रहा है।
एक फैन ने कोहरे से भरे धर्मशाला के मैदान के खूबसूरत नजारे की तारीफ की।
कवि कुमार विश्वास ने अपनी लोकप्रिय कविता की पंक्तियां लिखीं 'मगर धरती के बेचैनी बस बादल समझता है'
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के सोशल मीडिया हैंडल से भी मजेदार पोस्ट किया गया
अधिकतर क्रिकेट फैन यह नजारा देखकर हैरान थे