राजस्थान के श्री माधोपुर में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोगों के घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री जोरावर नगर मार्ग पर दो गाड़ियों में भीषण टक्कर हुई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यात्रियों को श्री माधोपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं दूसरी खबर महाराष्ट्र के हिंगोली से आ रही है जहां बीती रात एक दुर्घटना में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।