फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को लेकर कुछ कहूंगा तो समस्या हो जाएगी: राजन

Thu, 11 Aug 2016 07:56 PM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
रघुराम राजन - फोटो : Getty Images - file
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन का मानना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ बोलेंगे तो समस्या हो जाएगी। अपने मुखर विचारों के कारण अक्सर सरकार की आलोचना करने के नजरिए से देखे जाने वाले राजन को बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में संक्षेप में मोदी के बारे में विचार रखने को कहा गया था।
विज्ञापन


शिकागो यूनिवर्सिटी से छुट्टी पर चल रहे फाइनेंस के प्रोफेसर राजन ने कहा, ‘मेरा ख्याल है कि मैं इस सवाल को छोड़ दूं। मैं जो भी उत्तर दूंगा उससे समस्या हो सकती है, इसलिए इसे छोड़ दूंगा।’

4 सितंबर को आरबीआई के गवर्नर का कार्यकाल पूरा कर रहे राजन ने सहिष्णुता से लेकर सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ तक पर बयान दिए थे, जिनसे विवाद उत्पन्न हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व अर्थशास्त्री राजन ने राजनीति में आने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी जगह है जहां मेरी पत्नी सब पर भारी पड़ती है और उनका जवाब ‘ना’ है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा टर्म पूरा करना चाहते थे राजन, सरकार ने नहीं दिया साथ

- फोटो : file photo
इससे पहले रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने बताया था कि वह बैंकों की बैलेंस शीट की सफाई के अधूरे काम को पूरा करने के लिए रुकना चाहते थे लेकिन अब वह जाते हुए भी खुश हैं। उन्होंने खुद पर हुए राजनीतिक हमलों को घटिया बताया था।

राजन ने जून में फैसला किया था कि वह अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद दूसरे टर्म की मांग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया उस स्तर पर नहीं पहुंची, जहां वह पद पर रहने के लिए सहमत हो सकें।

उन्होंने आगे कहा था कि हालांकि वह सरकार में दोबारा नियुक्त किए जाने या भविष्य के करियर को लेकर कभी चिंतित नहीं हुए और उन्होंने वही किया जो देश के हित में था। उन्होंने कहा था कि उन पर हाल ही में हुए कुछ हमले घटिया थे। लेकिन उन्होंने इन हमलों पर ध्यान नहीं दिया। यह बातें आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें