फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को पनाह देने वाले फ्लैट मालिक और गार्ड को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत

Sun, 13 Jul 2025 04:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

इंदौर व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में फ्लैट मालिक लोकेन्द्र सिंह तोमर और गार्ड बलबीर अहिरवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों पर सबूतों से छेड़छाड़ और जांच में बाधा डालने के आरोप थे। दोनों ने हत्या के बाद मुख्य आरोपी सोनम को अपने फ्लैट में पनाह दी थी।

विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चर्चित व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां इस हत्याकांड से जुड़े दो सह-आरोपियों लोकेन्द्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी है। लोकेन्द्र सिंह तोमर वही व्यक्ति हैं जिनके फ्लैट में सोनम ने हत्या के बाद कुछ समय के लिए शरण ली थी। वहीं बलबीर अहिरवार उस फ्लैट का सुरक्षा गार्ड है।

विज्ञापन


दोनों पर आरोप था कि इन्होंने मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की और जांच में बाधा डाली। लेकिन उनके वकील ने बताया कि दोनों ने पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया और उन पर सिर्फ जमानती धाराएं लगी थीं। इसी आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) की अदालत ने शुक्रवार को उन्हें जमानत दे दी।

ये भी पढ़ें:- CAPF: फोर्स एक्ट, 1970 में नौकरशाह व BSF-CRPF डीजी, सीएपीएफ में IPS के लिए पद आरक्षित करने के पक्ष में नहीं थे
विज्ञापन


समझिए क्या है पूरा मामला?

बीते कुछ दिनों से देशभर में राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला चर्चा में है। कारण है कि इस हत्याकांड मामले ने इंसानियत पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए। मामला कुछ ऐसा है कि इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2024 को सोनम से हुई थी। शादी के बाद वे हनीमून पर मेघालय गए थे। लेकिन 23 मई को राजा लापता हो गए। इसके बाद पुलिस को दो जून को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र की एक गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव मिला।

अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
जांच में सामने आया कि सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने इसके लिए तीन सुपारी किलर आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को भी साथ मिलाया। हत्या के बाद सोनम और राज कुशवाहा इंदौर लौटे और तोमर के फ्लैट में रुके थे। यहीं पर फ्लैट मालिक लोकेन्द्र और गार्ड बलबीर की भूमिका सामने आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Meghalaya: सीतारमण बोलीं- पेड़ों की जड़ों से बने पुलों को मिले यूनेस्को की मान्यता; सीमावर्ती गांव भी पहुंचीं

अभी भी जेल में बंद है मुख्य आरोपी
गौरतलब है कि अभी भी इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम, राज कुशवाहा और तीनों भाड़े के हत्यारे फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। इस जघन्य हत्याकांड ने इंदौर समेत पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। अब अदालत से दो आरोपियों को ज़मानत मिलने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस की आगे की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें