फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 'नितिन गडकरी में प्रधानमंत्री बनने के गुण', कांग्रेस विधायक ने भागवत के उम्र वाले बयान का दिया हवाला

Sun, 13 Jul 2025 04:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा

सार

Politics: कर्नाटक कांग्रेस के विधायक ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की है। विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी के 75 वर्ष के होने पर पद से हटने के बाद नितिन गडकरी देश अगले प्रधानमंत्री बनने के लायक हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक ने नितिन गडकरी को लेकर दिया बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद पद छोड़ते हैं, तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं। विधायक का यह बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 75 वर्ष की उम्र के बाद नेताओं को खुद को राजनीतिक पद से अलग कर लेना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SIR: देशभर में मतदाता सूची संशोधन की तैयारी, EC ने शुरू किया काम; बिहार में बवाल के बाद उठे थे 'सुप्रीम' सवाल

कांग्रेस विधायक ने की नितिन गडकरी की तारीफ
कांग्रेस विधायक बी. गोपालकृष्णा ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'नितिन गडकरी को अगला प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए क्योंकि वे आम लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने देश के विकास, खासकर हाईवे और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। देश की जनता उनके योगदान को जानती है।'
विज्ञापन


'उनके पास देश के विकास को लेकर एक ठोस सोच'
कांग्रेस विधायक ने नितिन गडकरी की तरफ से गरीबों की चिंता जताने और यह कहने की बात भी दोहराई कि 'अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।' गोपालकृष्ण का कहना है कि इससे साफ होता है कि नितिन गडकरी के पास देश के विकास को लेकर एक ठोस सोच है। उन्होंने कहा, 'मोहन भागवत ने इशारा किया है कि 75 वर्ष के बाद पद छोड़ देना चाहिए, इसलिए मुझे लगता है कि अब नितिन गडकरी का समय आ गया है।'

'बीएस येदियुरप्पा 75 साल की उम्र में हटाया गया'
कांग्रेस विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि जब वरिष्ठ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा 75 साल के हुए थे, तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मामले में ऐसा नहीं हुआ। गोपालकृष्ण ने सवाल उठाया, 'येदियुरप्पा को 75 की उम्र में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया और वो आंखों में आंसू लिए पद से हटे। उन्होंने ही कर्नाटक में बीजेपी को खड़ा किया। फिर पीएम मोदी के साथ अलग बर्ताव क्यों? क्या येदियुरप्पा को हटाना मोदी के निर्देश पर नहीं हुआ?'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra Politics: 'उद्धव और राज ठाकरे का गठबंधन जरूरी, तभी बचेगा महाराष्ट्र', बोले शिवसेना नेता संजय राउत

उन्होंने कहा, 'अब जब मोहन भागवत ने कहा है कि 75 साल के बाद पद छोड़ देना चाहिए, तो मुझे लगता है कि अब मौका नितिन गडकरी को दिया जाना चाहिए।' यह बयान उस समय आया है जब मोदी 75 वर्ष की ओर बढ़ रहे हैं और अगले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के नेतृत्व को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें