फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे का फरमान, 'न होली खेलें, न खेलने दें'

Sun, 20 Mar 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई

सार

  • मनसे अध्यक्ष ने कहा, नहीं मानने पर मनसे स्टाइल में सिखाएं सबक
  • महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति को देखते हुए सूखी होली मनाने पर है जोर
  • गैर मराठियों के ऑटो रिक्शा जलाने की दे चुके हैं धमकी
विज्ञापन
गैर मराठी अक्सर राज ठाकरे के निशाने पर रहते हैं - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गैर मराठियों की ऑटो रिक्शा जलाने का एलान करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक नया फरमान जारी किया है। उन्होंने रंग में भी भंग डालने का प्रयास करते हुए कहा है कि न खुद होली खेलेंगे और न खेलने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि लोगों से होली न खेलने का आवाहन करें। इसके बावजूद यदि कोई होली खेलते मिलता है, तो उसे मनसे स्टाइल में सबक सिखाएं। शनिवार को मुंबई से सटे ठाणे के गडकरी रंगायतन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने यह विवादित बयान दिया।

राज ठाकरे ने कहा कि राज्य में सूखे की विकट स्थिति है। इसलिए पानी की किल्लत को देखते हुए कार्यकर्ता होली का त्यौहार न मनाएं।
विज्ञापन

'होली खेलने वालों को सबक सिखाने की कही बात'

- फोटो : Getty Images
उन्होंने कहा कि मनसे के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर के चौक और चौराहों पर घूम-घूम कर पानी की बचत करने का संदेश दें और होली न खेलने के लिए विनती करें। यदि निवेदन करने पर भी कोई होली खेलते पाया जाता है, तो उसे मनसे स्टाइल में सबक सिखाने से न चूकें।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही राज्य की जनता से सूखी होली मनाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही स्वीमिंग पूल को पानी नही देने बाबत सभी महानगरपालिकाओं  को परिपत्र जारी किया है। ऐसे में राज ठाकरे के धमकी वाले बयान से फिर विवाद बढ़ने की आशंका जताई जाने लगी है।

मनसे अध्यक्ष ने कहा कि शिव जयंती भी गणेश उत्सव की ही तर्ज पर बड़े पैमाने पर मनाई जानी चाहिए क्योंकि  शिवाजी महाराज का जन्म प्रत्येक महाराष्ट्र वासी के लिए त्यौहार के सामान है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें