फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: क्या भाजपा-मनसे के बीच होगा गठबंधन? शाह के बाद अब CM शिंदे-डिप्टी सीएम ने की राज ठाकरे से मुलाकात

Thu, 21 Mar 2024 01:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राज ठाकरे के बीच बातचीत सकारात्मक रही। कुछ दिनों में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। अगर गठबंधन में मुहर लग जाती है तो एमएनएस के मुंबई की एक सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव से पहले तीनों नेताओं ने संभावित गठबंधन पर चर्चा की। यह बैठक बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में हुई। बता दें कि इससे पहले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


राज ठाकरे ने अमित शाह से भी की थी मुलाकात
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह संकेत मिला कि लोकसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस बैठक पर एमएनएस के वरिष्ठ नेता बाला नंदगांवकर ने बताया, दोनों नेताओं के बीच बातचीत सकारात्मक रही और एक-दो दिन में इस बैठक का विवरण शेयर किया जाएगा। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राज ठाकरे के बीच बातचीत सकारात्मक रही। कुछ दिनों में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। 

महाराष्ट्र में पांच चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि 2006 में राज ठाकरे शिवसेना से अलग हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का निर्माण किया। अगर गठबंधन में मुहर लग जाती है तो एमएनएस के मुंबई की एक सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होगा। मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। परिणाम चार जुलाई को जारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें