उद्धव ठाकरे के घर पर राज ठाकरे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे शनिवार को अपने बड़े भाई शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे अमित ठाकरे की शादी समारोह में आने का निमंत्रण दिया।
आगामी 27 जनवरी को मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित की शादी होने वाली है। काफी समय बाद ठाकरे बंधुओं को एक साथ देखा गया है। दोनों भाइयों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की जा रही है।
मालूम हो कि बाला साहब ठाकरे के बाद शिवसेना की राजनीतिक विरासत उद्धव ठाकरे संभाल रहे हैं। वहीं, राज ठाकरे ने अपनी अलग पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी बनाई है। मुंबई में दोनों भाइयों का अपना जनाधार रहा है।