फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या उद्धव सरकार में मिटेंगी ठाकरे परिवार की दूरियां, मंच पर मौजूद राज ठाकरे 

Thu, 28 Nov 2019 06:50 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे राज ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

करीब एक महीने तक चले महाराष्ट्र के महाभारत में हमें कई किरदार देखने को मिले। कभी शिव सेना, एनसीपी के किसी नेता ने मोर्चा संभाला, तो कभी भाजपा ने। कांग्रेस का भी कोई न कोई किरदार सियासी ड्रामे के पटल पर आता रहा। मगर एक व्यक्ति इस दौरान कहीं भी नहीं दिखा।

विज्ञापन

 

 


वह शख्स हैं राज ठाकरे। बाला साहेब ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे कई साल पहले परिवार से अलग राह चुन चुके हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के नाम से नई पार्टी भी बनाई। हालांकि परिवार से अलग होने के बाद वह ज्यादा चमक नहीं बिखेर सके और इस बार चुनावों में महज एक सीट ही जीत सके। 

 

एक महीने से ज्यादा चले घटनाक्रम में राज ठाकरे या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से कहीं कोई बयान नहीं आया और न ही राज ठाकरे कहीं नजर आए। मगर गुरुवार को अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण समारोह में वह मंच पर प्रमुख नेताओं के साथ नजर आए। वह शिव सेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के साथ गर्मजोशी के साथ बात करते भी दिखे। राज ठाकरे की मंच पर मौजूदगी से अटकलें लगने लगी हैं कि क्या पवार परिवार के बाद ठाकरे परिवार भी फिर से एक हो सकता है। 



2006 में चुनी थी अलग राह

शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे को अपने ही भतीजे राज ठाकरे की बगावत देखनी पड़ी। 2006 में चाचा-भतीजे आमने सामने हो गए। राज ठाकरे को बाला साहेब द्वारा उद्धव को आगे बढ़ाना रास नहीं आया। उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नाम से अपनी पार्टी बना ली और 2009 विधानसभा चुनाव में 13 सीट जीत लीं। मगर जल्द ही उन्होंने अपनी चमक खोनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें