तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश
- फोटो : ANI
तमिलनाडु के कुछ इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को इससे जुड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों तक तमिलनाडु राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं चक्रवाती परिसंचर के कारण रविवार को दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। कई इलाके और घर जलमग्न हो गए। वहीं थमिराबरानी नदी उफान पर है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अधिकारियों को दक्षिणी तमिलनाडु में नदी जोड़ो परियोजना के तहत ड्राई रन को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त जल को कन्नाडियन चैनल में छोड़ने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण श्रीलंका तट से सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तर पर था। शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक तिरुनेलवेली जिले में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने मुताबिक, चक्रवाती परिसंचरण, जो भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण श्रीलंका तट से सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, अब जो कोमोरिन क्षेत्र और सटे इलाकों में स्थित हैं। इन्हीं मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण रविवार को दक्षिण तमिलनाडु के कई स्थानों में बारिश की संभावना है। साथ ही उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, यूथुकुडी, तेनकासी जिलों में एक या दो स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में रविवार की सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
दक्षिण तमिलनाडु के कई इलाकों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं है। वहीं कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी के स्थानों में भारी बारिश के आसार है। मंगलवार को दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना हैं। बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं।
सरकार ने की स्कूलों और इन संस्थानों में छुट्टी
तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के कारण 18 दिसंबर को तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।